BREAKING : दिल्ली की नई सीएम होंगी रेखा गुप्ता

बीजेपी मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के बाद रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुना गया। कल दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है।

रेखा गुप्ता कल दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन के बाद भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया है। दिल्ली में कल मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *