नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक होने से भगदड़ मच गई। सूचना मुताबिक 15 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर है। लोकनायक अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि शनिवार रात प्लेटफार्म नंबर 14 पर प्रयागराज ट्रेन खड़ी थी। इसमें सवार होने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।

