भुवनेश्वर, बहुत दिनों से ओड़िशा कांग्रेस के नेताओं और कर्मियों में अपने अध्यक्ष पाने के लिए उत्कंठा लगी हुई थी । आज केंद्रीय कांग्रेस पार्टी ने एक विज्ञप्ति जारी कर पूर्व केंद्र मंत्री भक्त चरण दास को ओड़िशा कांग्रेस का अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया हैं।
भक्त चरण दास कालाहांडी जिले के एक कदवार नेता हैं। उनका लंबा राजनीतिक जीवन रहा है । भक्त चरण दास के इस नियुक्ति पर कांग्रेस कर्मियों में उत्साह का माहौल बन गया है।

