भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज राज्य में २-३ डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कमी आने की संभावना दिखाई देरही है।आज आधीरात पश्चात तटीय ओडिशा के अनेक हिस्सों में कुहासा छाये रहने की संभावना दिखाई देरही है।
राउरकेला सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा, यहां का निम्नतम तापमान रहा ९•७ डिग्री सेल्सियस,कटक का निम्नतम तापमान रहा १७•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १८•५ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा १६•२ डिग्री सेल्सियस।

