Delhi Vidhan Sabha Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज आ रहा है। रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिली है। वहीं, आम आदमी पार्टी के केजरीवाल, अवध ओझा और मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े नेता अपने अपने विधान सभा क्षेत्र में हार गए हैं ।
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था और इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि दिल्ली में पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था।

