‘बेटी बचाओ बेटी पढाओं’ अभियान के प्रति जागरुकता अभियान का आयोजन

मध्यप्रदेश के दतिया जिलें में ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओं’ अभियान और महिला हेल्पलाइन के प्रति जागरुकता बझाने के लिए दीवार लेखन का कार्य किया गया। यह पहल महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने और महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी देने के लिए उठाया गया कदम है।

इसी प्रकार झारखंड के सरायकेला खरसावां में ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओं’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं के संदेश को रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था , जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसी क्रम में, मध्यप्रदेश के बैतूल में ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओं’ अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर शासकीय बालिका छात्रावास में जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया।  इस अभियान के दौरान,  बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं और माहवारी स्वच्छता प्रंबधन पर जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *