भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पूरे राज्य में गर्मी का एहसास होने लग गया है। आजकल राज्य में बसंत ऋतु चल रही है।इस बसंत ऋतु के शुरुआती दिनों में ही अभी से तापमान ३६ डिग्री सेल्सियस पार चला गया है।
तटीय इलाकों समेत पूरे राज्य में अनेक शहरों का तापमान ३० डिग्री सेल्सियस पार चला गया है। राज्य में बोलांगीर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा , यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•७ डिग्री सेल्सियस।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा २०•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा २२•३ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा २०•४ डिग्री सेल्सियस।

