भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल आधीरात पश्चात राज्य के अनेक हिस्सों में कुहासा, घनघोर कुहासा छाया रहता है। कहीं -कहीं दृश्यमान एरिया ३० मीटर भी नहीं रहता।
कल आधी रात पश्चात भुवनेश्वर में दृश्यमान एरिया ३० मीटर था। लोगों को आने-जाने में बहुत तकलीफ़ होती रही ऐसे में। भुवनेश्वर के दक्षिणी भाग धौली एरिया में एक गाड़ी के एक्सिडेंट में एक की मौत हुई और चार लोग घायल हुए।
कटक का निम्नतम तापमान रहा १८•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १९•५ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा १६•३ डिग्री सेल्सियस।

