भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से लेकर आगामी ४ दिनों तक मौसम में बदलाव के कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं। राज्य में फुलबाणी शहर सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा ८डिग्री सेल्सियस।
कालाहांडी, कोरापुट, कंधमाल, सुंदरगढ़ में घनघोर कोहरा छाया रहा ।कटक, पुरी,खोर्धा, नयागढ़,केंओझर, गंजाम, झारसुगुड़ा इत्यादि जिलों में कुहासा छाया रहा।

