ओडिशा मौसम समाचार : अंदरुनी इलाकों में ज्यादा ठंड

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य के अंदरुनी इलाकों में ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है।ठंड के साथ साथ आधीरात पश्चात इन इलाकों में कुहासा भी आजकल छाया रहता है। इसके फलस्वरुप आधीरात पश्चात सड़कों पर आवागमन में काफी मुश्किल हालात पैदा होते हैं।

कटक का निम्नतम तापमान रहा साढ़े १४ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १५•४ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा १४•७ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *