कटक , काठगड़ा स्थित तेरापंथ भवन में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में ‘लक्ष्य’ कार्यशाला का आयोजन दिनांक 18 जनवरी शनिवार को किया जा रहा है। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में कटक,बाराबटी विधायका सोफिया फिरदौस भी उपस्थित रहेंगी। महामंत्री नीतू ओस्तवाल, कार्यसमिति सदस्य रंजू लुनिया, नीरू पुगलिया, इंदिरा लूणिया भी इसमें उपस्थित होकर लक्ष्य के बारे में अपने विचार रखेंगे। साथ में अ भा ते म म की राष्ट्रीय योजनाओं के बारे में बताएंगे एवं संस्था संचालक के भी महत्वपूर्ण टिप्स देंगे।
कटक तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष ललिता सिंघी, मंत्री समता सेठिया कोषध्यक्ष सुनीता दूगड़ गीतिका प्रभारी भावना जैन, कन्या मंडल संयोजिका शिखा सेठिया, सहसंयोजिका माही दूगड़, भूमि दूगड़ आदि कई बहिनें पिछले कई दिनों से इस कार्यशाला को सफल करने के लिए जोरशोर से तैयारी कर रही हैं।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के पूरे भारतवर्ष में 500 शाखाएं हैं एवं 60 हजार से ज्यादा सदस्य हैं वर्तमान में उड़ीसा क्षेत्र में 18 क्षेत्र सक्रिय रूप से केंद्र से जुड़े हुए हैं। उनमें कटक सबसे बड़ा क्षेत्र है यहां पर मण्डल में 300 बहिनें सदस्याएं हैं। ज्ञातव्य है कि कटक के साथ भुवनेश्वर में भी ‘लक्ष्य’ कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है।
तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य हमारे गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी है जिनकी प्रेरणा से सभी आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। संस्था धार्मिक कार्यक्रम के साथ समाज व देशहित के कार्य भी करती है।
वर्तमान में चार योजना – कन्या सुरक्षा योजना,आचार्य तुलसी शिक्षा परियोजना, स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज योजना और समृद्ध राष्ट्र योजना।
‘लक्ष्य’ कार्यशाला स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज के अंतर्गत पूरे भारत वर्ष में आयोजित की जा रही है।

