भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल पूरे राज्य में ठंड में मामूली कमी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं दिखाई देगा।
झारसुगुड़ा का निम्नतम तापमान रहा ८ डिग्री सेल्सियस, राउरकेला का निम्नतम तापमान रहा ८ डिग्री सेल्सियस,कटक का निम्नतम तापमान रहा १५•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १५•३ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा १३•० डिग्री सेल्सियस।

