भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से लेकर अगले 3 दिनों तक राज्य में ठंड 2-3 डिग्री सेल्सियस कम होगी। विशेष रूप से रात्रिकालीन समय तापमान में गिरावट देखी जायेगी।कटक -भुवनेश्वर समेत तटीय ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में आज से रात्रिकालीन समय हल्का कुहासा छाये रहने की संभावना दिखाई देरही है।
कटक का निम्नतम तापमान रहा 14 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा साढ़े 14 डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा 13 डिग्री सेल्सियस।

