भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पूरी ओडिशा में पिछले तीन दिनों से जो लगातार लघुचापी बरसात हो रही थी , उसमें अब ब्रेक लग गया है। तटीय ओडिशा में आज सुबह से धूप निकल आई है। मौसम में बदलाव स्पष्ट नजर आ रहा है। इसके साथ ही आज से तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी जायेगी।

कटक का निम्नतम तापमान रहा 16 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा 18 डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा 19 डिग्री सेल्सियस।