भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ६ दिसंबर से यानि परसों से राज्य में ठंड बढ़ेगी।पूरे राज्य में ठंड का एहसास होगा।३-४ डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट देखी जायेगी।
राज्य में नयागढ़ सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा १३ डिग्री सेल्सियस।कटक का निम्नतम तापमान रहा १८•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १९•७ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा २०•७ डिग्री सेल्सियस।

