क्रांति ओड़िशा का नौवां स्थापना दिवस आयोजित

कटक, क्रांति ओड़िशा मीडिया का नौवां स्थापना दिवस कटक के टाउन हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर दो चरणों में बैठक, कुछ गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक दो चरणों में हुई। पहले चरण में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा ओड़िशा भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सज्जन शर्मा मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता के तौर पर क्रांति ओड़िशा के मुख्य संपादक अभिषेक जोशी, राज्य सामाजिक संघ के अध्यक्ष नरोत्तम दास, युवा उद्यमी और लेखक प्रियरंजन साहू और सामाजिक कार्यकर्ता राहुल लेंका सम्मानित अतिथि थे। बैठक का संचालन क्रांति ओड़िशा के युवा पत्रकार एवं कार्यक्रम प्रबंधक प्रियब्रत दाश ने किया।

बैठक के दूसरे चरण में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य शासन सचिव विजय पटनायक, विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबा आर्तत्रान ने मुख्य मंच की शोभा बढ़ाई। बैठक का संचालन क्रांति ओडिशा के प्रकाशक सब्यसाची शतपथी ने किया।

इस कार्यक्रम में मॉडल प्रियांशु पांडा, कवयित्री तपस्विनी मिश्रा, कवयित्री मनीषा रॉय, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत प्रहाराज और विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही क्रांति ओडिशा में हाल ही में लॉन्च हुए कार्यक्रम ‘मंथन’ पैनलिस्ट के तौर पर जुड़े अतिथियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *