ऐतिहासिक कटक बालियात्रा की, कटकियों की सबसे बड़ी दुश्मन: कटक पुलिस,कटक मुनिसिपाल कोर्पोरेशन 

ऐतिहासिक कटक बालियात्रा की, कटकियों की सबसे बड़ी दुश्मन: कटक पुलिस,कटक मुनिसिपाल कोर्पोरेशन 

नन्द किशोर जोशी,पूर्व कांउसिलर,पूर्व नेता प्रतिपक्ष कटक मुनिसिपाल 1979 काउंसिल 

 

1036 साल पुराना है कटक शहर।भारत का तीसरा सबसे ज्यादा प्राचीन शहर है कटक।भारत तथा विश्व की सर्वाधिक प्राचीन नगरी है काशी। इसके पश्चात भोले बाबा की नगरी उज्जैन तथा तीसरे नंबर पर है कटक प्राचीनता के हिसाब से भारत में।

 

प्राचीन नगरी कटक में बालियात्रा महोत्सव भी बहुत प्राचीन तथा गरिमामय रहा है।कटक, ओडिशा की बालियात्रा का सीधा संबंध इंडोनेशिया के बालि प्रांत से रहा है। जहां ओडिशा के व्यापारी आज से सैंकड़ों साल पहले व्यापार करने के लिए नौका में मसाले लेजाकर वहां बालि प्रांत में बेचा करते थे।उसी याद में तब से बालियात्रा कटक शहर में हर साल होती रही है।

 

भारत की आजादी पश्चात कटक बालियात्रा महोत्सव को जैसे पंख लगे।1947 पश्चात बालियात्रा का स्वरुप धीरे धीरे बढ़ने लगा।बालि यात्रा महोत्सव पहले केवल उपर मैदान में ही आयोजित किया जाता था।

पिछले करीब 20 सालों से बालियात्रा महोत्सव उपर मैदान में तथा निचले मैदान में आयोजित होने लगा।बालि यात्रा हर लिहाज से,साइज से बढ़ी, कारोबार बढ़ा । नहीं बढ़ी तो साफ सफाई।हमारी काउंसिल समय में अर्थात 1979-80 एवं उसके बाद वाली काउंसिल में मैदान में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता था। रोजाना दो टाइम साफ सफाई हुआ करती थी।

 

आजकल साफ सफाई मैदान में कम ही दिखाई देरही है। मोबाइल शौचालय तो केवल नाम के लिए हैं। उनमें गंदगी भरी रहती है।उन मोबाइल शौचालयों के पास से भी आप गुजर नहीं सकते,इतनी दुर्गंध उन शौचालयों में भरी रहती है।

 

बालियात्रा में घूमने वालों में आधी से ज्यादा महिलाएं हैं, ऐसे में उनके हालातों पर कटक मुनिसिपाल कोर्पोरेशन को गौर करना चाहिए। महिला सशक्तिकरण केवल नारेबाजी से नहीं होती, उसके लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

 

अब मैं कटक की पुलिस लापरवाही पर बता रहा हूं। प्रत्येक पुलिस अधिकारी हर महीने जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे से, टैक्स के पैसे से अपनी लाखों की तनख्वाह लेते हैं। लेकिन काम करते हैं ठीक इसका उल्टा।जनता के साथ खड़े होने के बजाय,कटक पुलिस ठीक उल्टा काम कर रही है।

छोटे,मझोले व्यापारियों के स्वार्थ के विपरित कटक पुलिस बालियात्रा मैदान में कार्य कर रही है। व्यापारियों को बारंबार हैरान, परेशान कर रही है पुलिस। व्यापारी व्यापार करने के लिए बालियात्रा मैदान में आये हुए हैं।उनकी दुकानों के सामने बारंबार बैरिकेडिंग लगा दे रही है पुलिस।

 

इससे व्यापारी के दुकान के सामने बैरिकेडिंग के कारण साधारण ग्राहक दुकान तक पहुंच नहीं पारहे हैं। चूंकि साधारण ग्राहक दुकान तक पहुंच नहीं पा रहे हैं, दुकानों में व्यापार नहीं हो रहा है, व्यापार ठप है पिछले तीन दिनों से।

 

कल इसी के कारण मैदान में 600 व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया था दुकानें बंद कर।सड़क पर बैठने के कारण, अफरातफरी मची। इसके फलस्वरुप पुलिस प्रशासन की कानों पर थोड़ी जूं रेंगी।

 

अब पुलिस वाले कहते हैं,ऐसा और नहीं होगा। पुलिस का कहना है कि हमें वीआइपी को देखना पड़ता है, संगीत संध्या को देखना पड़ता है। इसके पहले भी तो हर साल वीआइपी लोग बालियात्रा महोत्सव में आते रहे हैं।हर साल यहां संगीत संध्या भी होती रही है।

 

पहले तो कभी कटकी जनता ने या व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ कुछ नहीं कहा,अब क्यों कह रहे हैं,इसका मतलब साफ है कि कटकी पुलिस कटकी जनता से कट गई है।कटकी पुलिस की संवेदना में काफी कमी आयी है ,कटकी पुलिस की कार्यकुशलता में भी काफी कमी आयी है।

 

ओडिशा सरकार को चाहिए जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करें, जनता की भलाई, सुरक्षा के लिए कटकी पुलिस की कारगुजारियों को देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *