भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि अभी तक राज्य में जितनी ठंड पड़नी चाहिए,उतनी ठंड अभी तक पड़ी नहीं है।दिन में धूप तथा हल्की गर्मी का एहसास होता है।आधी रात पश्चात कहीं कहीं कुहासा छाया रहता है,इससे यातायात में बाधा उत्पन्न होती है।
राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आगामी 3 दिनों के अंदर राज्य में 2-4 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट देखी जायेगी। इसके फलस्वरुप रात में ठंड बढ़ेगी और कुहासा भी बढ़ेगा।
आज दक्षिण ओडिशा तथा पश्चिम ओडिशा के अनेक हिस्सों में आधीरात पश्चात कुहासा, घनघोर कुहासा छाये रहने का आकलन किया गया है।

