कटक,शहर की सर्वपुरातन गौशाला है नया बाजार स्थित श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला।1905 में इसकी स्थापना हुई थी। स्थापना पश्चात हर साल यहां गौपाष्टमी पर्व बड़ी श्रद्धा, धूमधाम से मनाया जाता है।इस साल गौपाष्टमी पर्व गौशाला परिसर में 3 दिवसीय है।

कल गौपाष्टमी पर्व के प्रथम दिन गौशाला परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया था।इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के अंतर्गत ही अनेक स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

स्वास्थ्य परीक्षण के साथ साथ रक्तदान शिविर भी बड़े आकार में आयोजित हुआ था। रक्तदान शिविर में 84 गौभक्तों ने रक्तदान किया। आंखों की जांच हुई 357 लोगों की।केटेरेक्ट परीक्षा हुई 45 लोगों की।इसतरह टोटल 430 लोग लाभान्वित हुए स्वास्थ्य सेवा शिविर के माध्यम से।

स्वास्थ्य सेवा शिविर के संचालन की मुख्य भूमिका में थे डोक्टर जयंत पंडा, वर्किंग प्रेसिडेंट विश्वनाथ धानुका,वाइस प्रेसिडेंट संजय शर्मा, सेक्रेटरी गणेश प्रसाद कंदोई,जोएंट सेक्रेटरी बिमल परशुरामपुरीया, कोषाध्यक्ष सुरेश पोद्दार, जनसंपर्क अधिकारी सीए संजय संतुका।
आज संध्या गौशाला परिसर में भजन संध्या आयोजित है। श्याम प्रभु को भजनों के माध्यम से रिझाया जायेगा।बड़ी संख्या में भक्तों का जमावड़ा होने की संभावना दिखाई देरही है।

