कटक, ऐतिहासिक नगरी कटक में एक बार फिर से आरहा है सामाजिक चुनाव। पहले नंबर था सिएमएस प्रेसिडेंट चुनाव का।वह संपन्न हुआ 6 सितंबर को।अब नंबर है यूपिएमएस प्रेसिडेंट चुनाव का।कटक में यूपिएमएस के प्रेसिडेंट चुनाव की तारीख तय हुई है 27 दिसंबर, रविवार। माणिक घोष बाजार में मारवाड़ी क्लब इसके लिए बूक होगया है। औपचारिक घोषणा बाकी है।
आगामी यूपिएमएस प्रेसिडेंट चुनाव में अभी तक प्राप्त सूचना के आधार पर 4-5 उम्मीदवार खड़े होने की संभावना दिखाई देरही है।ये उम्मीदवार हैं श्रीश्याम बाबा मंदिर ग्रुप की तरफ से भजन गायक पपु सांगानेरिया,इसी ग्रुप से अल्टरनेटिव उम्मीदवार हैं प्रकाश अग्रवाल उर्फ छोटु।
एक और उम्मीदवार का नाम है सज्जन अग्रवाल, एडवोकेट।ये आजकल पीठापुर में एक दातव्य दंत चिकित्सालय का संचालन करते हैं ट्रस्ट के माध्यम से।चौथे उम्मीदवार का नाम है विजय शर्मा।ये बांका बजार स्थित याराना ग्रुप से जुड़े हुए हैं।बांका बजार मोड़ा धर्मशाला में इनके प्रायः कार्यक्रम होते रहते हैं।
पांचवें उम्मीदवार का नाम है पवन कुमार जाजोदिया।पवन कुमार जाजोदिया वर्तमान यूपिएमएस कटक शाखा के प्रेसिडेंट के रुप में कार्यरत हैं।पवन 6 सितंबर के सिएमएस प्रेसिडेंट पद का चुनाव लड चुके हैं।इनको सफलता नहीं मिली।अब यूपिएमएस प्रेसिडेंट चुनाव में दुबारा खड़े हो रहे हैं।
आने वाले दिनों में सभी उम्मीदवारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारियां दी जायेगी।

