श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला में गोपाष्टमी मेला -2026 ,15,16,17 नवंबर 

कटक, ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक नगरी कटक की प्राचीनतम गौशाला का नाम है श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला।यह गौशाला ओडिशा राज्य की भी प्राचीनतम गौशालाओं में एक है।1905 में स्थापित नया बाजार स्थित इस प्राचीन गौशाला में इस बार तीन दिवसीय गौपाष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा।

 

गौपाष्टमी मेले में प्रथम दिन यानि कल रविवार के दिन वहां एक विराट हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन है।समय रहेगा हेल्थ चेकअप कैंप का सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक।

 

डेंटिस्ट, चर्मरोग, फिजियोथेरेपी,हार्ट, न्यूरोलॉजिस्ट,ईसिजि , मधुमेह जांच एवं समस्त तरह के साधारण जांच, स्वास्थ्य परीक्षण इत्यादि आयोजित होंगे।डोक्टर जयंत पंडा एवं उनकी कुशल टीम द्वारा यह कार्यक्रम संचालन किया जायेगा।

 

इसके अलावा नि :शुल्क नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद चिकित्सा शिविर,नि: शुल्क औषध वितरण और चश्मे दिये जायेंगे।एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी गौशाला सुप्रभात मंडल द्वारा संचालित होगा।

 

उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में सपरिवार पधारकर स्वास्थ्य सेवा संबंधी लाभ उठाने के लिए श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला संचालन समिति ने अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *