भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप की सृष्टि होगी।लघुचाप सृष्टि होने पश्चात वह तूफान की शक्ल लेने की संभावना दिखाई देरही है।
राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आगामी कल यानि 14 नवंबर को तूफान संबंधित स्पष्ट चित्र दिखाई देने की संभावना दिखाई देरही है। लेकिन लघुचाप का प्रभाव ओडिशा पर कम दिखाई देगा।
कल झारसुगुड़ा शहर राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा 14.2 डिग्री सेल्सियस।

