श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव प.पू. गोविंद देवगिरीजी महाराज के कर-कमलों द्वारा ‘सनातन पंचांग 2027’ हिंदी ऐप का विमोचन

*पुणे:* श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव प.पू. गोविंद देवगिरीजी महाराज के कर-कमलों द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर ‘सनातन पंचांग 2027’ (हिंदी ऐप) का विमोचन सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

 

‘धर्मश्री’, पुणे में आयोजित इस कार्यक्रम में ऐप का उद्घाटन करने के पश्चात प.पू. स्वामी जी ने पंचांग ऐप की सराहना करते हुए शुभाशीष प्रदान किए। प.पू. गोविंद देवगिरीजी महाराज द्वारा विमोचन संपन्न होने पर ‘सनातन पंचांग’ समूह की ओर से उनके चरणों में कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस अवसर पर सनातन पंचांग समूह की ओर से श्री पराग गोखले एवं कु. क्रांति पेटकर ने प.पू. महाराज जी को शाल, श्रीफल एवं भेंटवस्तु देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के मंच संचालक श्री गोपाल उपाध्ये ने उपस्थित जनसमूह को सनातन पंचांग की विस्तृत जानकारी दी। आधुनिक तकनीक के माध्यम से धर्मप्रसार करने वाला यह ‘सनातन पंचांग’ ऐप एंड्रॉइड (Android) और आईओएस (iOS) दोनों प्लेटफॉर्म्स पर मराठी, हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, कन्नड़, तेलुगु और तमिल—इन 7 भाषाओं में निःशुल्क उपलब्ध है। अब तक एंड्रॉइड पर 41 लाख से अधिक तथा आईओएस पर 7 लाख से अधिक श्रद्धालु इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं। ‘सनातन पंचांग’ समूह ने सभी से अपील की है कि वे स्वयं, अपने रिश्तेदारों, मित्रों, पड़ोसियों और सहयोगियों को यह बहु उपयोगी ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें और भारतीय संस्कृति व धर्मकार्य के प्रसार में अपना योगदान दें।

दैनिक जीवन में आवश्यक संपूर्ण व्यावहारिक एवं आध्यात्मिक जानकारी ‘सनातन पंचांग ऐप’ में अत्यंत सरल रूप में दी गई है। इसमें शुभ मुहूर्त, त्योहार-उत्सव, धर्मशिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी सुझाव और प्रेरणादायी सुविचार मुख्य रूप से शामिल हैं। इसके अलावा संकष्टी चतुर्थी, एकादशी जैसी महत्वपूर्ण तिथियों के पूर्व-सूचना (Notifications), दिनविशेष, होमस्क्रीन विजेट (Widget) और रिमाइंडर (Reminder) जैसी कई आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे दैनिक धार्मिक आचरण अधिक सहज हो जाता है।

 

*‘सनातन पंचांग’ ऐप डाउनलोड करने के लिए लिंक:* Sanatanpanchang.com/download-apps/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *