भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पूरी ओडिशा में हल्की ठंड पड़नी आरंभ होगयी है। पश्चिम ओडिशा, दक्षिण ओडिशा के सभी जिलों में ठंड का प्रकोप धीरे धीरे आरंभ होगया है।
राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आज से लेकर अगले 4 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी जायेगी।
आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में धूप,कड़ी धूप निकल आई है। भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा 21.6 डिग्री सेल्सियस।

