अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य पूज्य श्री रतन वशिष्ठ जी महाराज का मुंबई में भव्य शुभागमन: महापर्वों पर शिष्यों को मिलेगा दिव्य सान्निध्य

मुंबई: माँ वन शक्ति धाम के पीठाधीश्वर एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य, श्रीमद्भागवत कथा, शिव महापुराण तथा श्रीराम कथा के सुप्रसिद्ध प्रवक्ता परम पूज्य श्री 1008 रतन वशिष्ठ जी महाराज का पावन आगमन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की धरा पर हो चुका है। उनके साथ बाल व्यास पूज्य रुद्र जी महाराज का भी शुभागमन हुआ है।

मुंबई से 25–30 वर्षों का आत्मीय व अटूट नाता:

पूज्य गुरुदेव का मुंबई की इस पावन धरा और यहाँ के श्रद्धालुओं से लगभग 25 से 30 वर्षों का पुराना व गहरा आत्मिक संबंध रहा है। यहाँ के हजारों श्रद्धालु व शिष्य परिवार वर्षों से गुरुदेव से जुड़े हुए हैं। मुंबई की जनता के प्रति पूज्य महाराजश्री का अगाध वात्सल्य और स्नेह है, वहीं यहाँ के भक्तजन भी गुरुदेव के प्रति अनन्य श्रद्धा, आदर और एक विशेष आत्मीय नाता रखते हैं।

महापर्वों पर विभिन्न क्षेत्रों में होगा मार्गदर्शन:

धनत्रयोदशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज एवं आस्था के महापर्व छठ पूजा के इस पावन उपलक्ष्य पर पूज्य गुरुदेव मुंबई प्रवास पर हैं। इस दौरान वे दादर, गोरेगांव, मीरा रोड, वसई-विरार, नालासोपारा, कल्याण एवं भांडुप सहित विभिन्न प्रमुख उपनगरों में भक्तों को दिव्य दर्शन, आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

ऋषि सनातन वेबसाइट पर ऑनलाइन सेवाएं व संगठन से जुड़ने का अवसर:

सनातन धर्म, संस्कृति एवं वैदिक ज्ञान के प्रचार-प्रसार हेतु अधिकृत वेबसाइट www.rishisanatan.org का भी विधिवत शुभारंभ हो चुका है। जो भी भक्तजन पूज्य गुरुदेव से व्यक्तिगत दर्शन, आध्यात्मिक व ज्योतिषीय परामर्श हेतु समय सुनिश्चित करना चाहते हैं, या ऋषि सनातन संघ से जुड़कर वैदिक पाठ्यक्रमों, पंचांग, जन्मकुंडली निर्माण व भविष्यफल जैसी सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं, वे सीधे आधिकारिक वेबसाइट www.rishisanatan.org पर जाकर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *