भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि बहु चर्चित तूफान मुरासु कल आधी रात को आंध्रप्रदेश की धरती पर उतरा है। तूफान मुरासु लैंडफोल प्रक्रिया आज सुबह तक आंध्रप्रदेश में देखने को मिली थी।
तूफान मुरासु के आंध्रप्रदेश में उतरने,लैंडफोल प्रक्रिया के कारण दक्षिण ओडिशा में उसका साइड इफेक्ट्स देखने को मिला। दक्षिण ओडिशा के तीन जिलों में ताबड़तोड़ बारिश देखने को मिली थी।ये जिले हैं रायगडा, मालकानगिरि, कंधमाल।
आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक समेत राज्य के अधिकांश तटीय इलाकों में धूप,कड़ी धूप निकल आई है।कल इन्हीं एरिया में हल्की बारिश, बूंदाबांदी अपराह्न से देर रात तक देखने को मिली थी।

