मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का गौरवशाली, स्वर्णिम इतिहास 8वीं कड़ी ,कटक की अगुवाई में नयी शाखाओं के खोलने का क्रम शुरु 

मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का गौरवशाली, स्वर्णिम इतिहास 8वीं कड़ी ,कटक की अगुवाई में नयी शाखाओं के खोलने का क्रम शुरु

नन्द किशोर जोशी,पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच,सत्र-1991-94

 

10 अप्रैल,1988 को हम लोग मायुमं अधिवेशन का कार्यक्रम खत्म कर दिल्ली से रात पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन में बैठे कटक के लिए।12 अप्रैल सुबह कटक पहुंचे। ट्रेन के पूरे सफर में हमलोग मारवाड़ी युवा मंच के विस्तार के बारे में चर्चा करते रहे, ओडिशा में नयी नयी युवा मंच की शाखाओं को खोलने के बारे में चर्चा करते रहे।

 

दिल्ली अधिवेशन के सफल आयोजन से हम सभी बहुत प्रभावित हुए। युवा मंच के कुछ शीर्ष कार्यकर्ताओं की कर्तव्य के प्रति निष्ठा, मेहनत, इमानदारी, समाजसेवा के प्रति लगन,उनके देश प्रेम से हम सभी बहुत प्रभावित हुए।मोटे तौर पर हम युवा मंच से जुड़कर बहुत -बहुत खुश हुए।

 

इसीलिए ओडिशा में युवा मंच को गति प्रदान करने की बातें पूरे सफर में हम लोग करते रहे। यहीं हमलोगों ने निर्णय लिया कि पूर्वी ओडिशा यानि तटीय ओडिशा में शाखा खोलने के कार्य का शुभारंभ किया जाये।

 

सर्वप्रथम शाखा विस्तार कार्यक्रम हेतु हमने जटनी का चयन किया। इसके लिए कटक आकर मैंने बड़े भाई जयराम जोशी से संपर्क किया।उनके पास जटनी में नयी शाखा खोलने का प्रस्ताव रखा, उन्होंने जटनी में शाखा खुलवाने में मदद का भरोसा दिया। जयराम भाई जटनी पहुंचे, वहां युवाओं से संपर्क किए।

 

तत्पश्चात हम सब मिलकर जटनी गये रमण भाई की कार में बैठ कर रमण भाई संग।साथ में कैलाश भाई, दीनदयाल भाई इत्यादि भी थे। वहां जटनी में जयराम भाई के प्रयास के कारण हमारा गर्मजोशी से स्वागत हुआ।

 

कटक के युवा साथियों ने संबोधित किया।जब मेरा नंबर आया ,तब मैंने दिल्ली अधिवेशन की उपलब्धियां बतायी विस्तार से, एक घंटे से ज्यादा मेरा संबोधन रहा। दिल्ली अधिवेशन की उपलब्धियां, जटनी में शाखा खुलने की उपयोगिता की बातें सुनकर सारे बड़े खुश हुए। सर्राफ धर्मशाला युवाओं, बुजुर्गों से खचाखच भरी थी।

 

जटनी में हमारी पहली ही मायुमं की मीटिंग बड़ी सफल रही।सारे युवा, बुजुर्ग खुशी खुशी मंच गठन में सहयोग दिये। अंततः कटक शाखा के सदस्यों ने कटक के बाहर युवा मंच की प्रथम शाखा खोलने में कामयाबी हासिल की।जटनी शाखा खुलने पश्चात कटक के सारे जुझारू कार्यकर्ता में जोश दुगुना होगया। क्रमशः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *