मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का गौरवशाली, स्वर्णिम इतिहास -चौथी कड़ी , सदस्यों द्वारा दिल्ली में आयोजित दूसरे राष्ट्रीय अधिवेशन में योगदान 8,9,10 अप्रैल 1988

मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का गौरवशाली, स्वर्णिम इतिहास -चौथी कड़ी , सदस्यों द्वारा दिल्ली में आयोजित दूसरे राष्ट्रीय अधिवेशन में योगदान 8,9,10 अप्रैल 1988

नन्द किशोर जोशी,पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच सत्र -1991-94

 

मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का विधिवत तौर पर गठन हुआ 6 जनवरी,1988 में। इसके 3 महीने गठन पश्चात अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय नेतृत्व के निमंत्रण पर कटक शाखा के 10 सदस्य भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित दूसरे राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए अप्रैल,1988 में।

 

ये सदस्य हैं सभापति पुरुषोत्तम अग्रवाल, सचिव कैलाश प्रसाद सांगानेरिया, कोषाध्यक्ष दीनदयाल क्याल , कार्यकारिणी सदस्य रमण बगड़िया, नन्द किशोर जोशी, श्याम सुंदर सीकरीया,बिमल कुमार सिंघानिया, कौशल चोटिया, नथमल चनानी एवं गोविंद शर्मा (कवि प्रीत गोविंद)।

 

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का दिल्ली अधिवेशन दूसरा अधिवेशन था।इसका प्रथम अधिवेशन गौहाटी में आयोजित हुआ था 1985 जनवरी में। वहीं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रथम सभापति चुने गए थे भाईजी,गौहाटी हाइकोर्ट के एडवोकेट प्रमोद सर्राफ । प्रथम सेक्रेटरी थे मंच के अखिल भारतीय स्तर के बड़े चेहरे अरुण कुमार बजाज।

 

दिल्ली का अधिवेशन तीन दिवसीय कार्यक्रम था।कटक शाखा के सदस्यों के लिए मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ संवाद करने का पहला अवसर था। वहीं कटक शाखा के शुभारंभ कर्ता पवन सीकरीया, बिनोद मोर, राजेश शर्मा संग भी मुलाकात हुई।इन सभी ने कटक में मारवाड़ी युवा मंच के गठन की सभा को अद्भुत,अति सुन्दर , लाजवाब, शानदार, जानदार बताया,कम समय में अत्यधिक संख्या बल के कारण, सदस्यों में उत्साह, गुणवत्ता,जोश के कारण।सभी ने कटक में आयोजित मंच गठन की सभा को सर्वाधिक सफल बताया अपने सांगठनिक दौरे के दौरान असम,बंगाल, ओडिशा दौरा समेत।

 

हम लोगों ने भी उन्हें कटक में मारवाड़ी युवा मंच शाखा खोलने, हमें उसमें जोड़ने के लिए धन्यवाद दिया। इन्होंने ही हम सब को भाईजी प्रमोद सर्राफ, अरुण बजाज तथा अन्य मायुमं के कार्यकर्ताओं संग परिचय कराया,भेंट करायी।सभी प्रमुख राष्ट्रीय कार्यकर्ता बोले कि हमें कटक शाखा के कुशल नेतृत्व, क्षमता, गुणवत्ता की खबर मिल गई है,आगे हम सब मिलकर समाजसेवा, राष्ट्रसेवा में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे,जिससे समाज के साथ साथ राष्ट्र का भी भला हो सके।

 

दिल्ली का अधिवेशन बहुत ही शानदार, जानदार, लाजवाब रहा सभी दृष्टिकोण से। हमें आयोजन स्थल के पास ही ठहराया गया था, अन्य शाखा के सदस्यों के साथ।ठहरने की उत्तम व्यवस्था थी,आने जाने के लिए वाहन उपलब्ध थे।

 

अधिवेशन कश्मीरी गेट एरिया के शाह आडिटोरियम में आयोजित हुआ था। बहुत शानदार आडिटोरियम था ,कटक के शहीद भवन जैसा और शहीद भवन की केपासिटि जैसा। सुबह के जलपान, दोपहर का भोजन, संध्या हाइ टि ,रात में डिनर की उत्तम , सुंदर व्यवस्था रही।सभी सदस्य यहां आकर बहुत खुश नजर आये। यहां हम सब को बहुत कुछ देखने, सुनने और समझने का मौका मिला।यह अधिवेशन आज भी यादगार बना हुआ है हम सभी के लिए। क्रमशः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *