कटक, सीडीए सेक्टर-13 में बदहाल सड़कें, बंद स्ट्रीट लाइटें और सीवरेज की समस्या से निवासी परेशान हैं। आवासिक संघ के अध्यक्ष विज्ञान शर्मा ने बुनियादी सुविधाओं में सुधार के साथ ही सीडीए से नगर निगम को लंबित हस्तांतरण प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की है।

छठी बार आयोजित दुर्गापूजा के दौरान निवासियों ने भाजपा नेता और बाराबाटी-कटक विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ. पी सी महापात्रा के सामने अपनी समस्याएं रखीं। डॉ. महापात्रा ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

इस सेक्टर निवासियों ने सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों को चालू करने और सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने विकास कार्यों के लिए समयसीमा तय करने पर भी जोर दिया, ताकि लंबे समय से लंबित समस्याओं का जल्द समाधान हो सके।

