भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य में शरद ऋतु चल रही है।ऐसे में पूरी ओडिशा में शरद ऋतु के चलते मौसम बड़ा ही सुहावना बना हुआ है। राज्य में न तो भयंकर गर्मी है और न ही ठंडी है,ऐसे में मनभावन मौसम, सुहावना मौसम हमें आजकल मिल रहा है।
ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में और ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में आज सुबह से धूप निकल आई है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक धूप कड़ी नहीं है।

