हिन्दू हृदय सम्राट अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह में समाजसेवी प्रहलाद खंडेलवाल हुए सम्मानित 

कटक, ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक नगरी कटक में कल संध्या समय शारला भवन ओडिटोरियम में हिंदू हृदय सम्राट माननीय अशोक सिंघल जी का जन्म शताब्दी समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

 

अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी समारोह में पूरी ओडिशा के कोने कोने से सनातनी, हिन्दू भाई पहुंचे हुए थे। महोत्सव स्थल शारला भवन सनातनियों से खचाखच भरा हुआ था।

 

ओडिशा हाइकोर्ट में एडवोकेट जेनरल पीतांबर आचार्य सभा में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। वहीं विएचपि के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंगलाल बागड़ा मुख्य वक्ता के तौर पर समारोह में शामिल हुए थे।

मंचासीन सभी वक्ताओं ने माननीय अशोक सिंघल जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।वे बोले कि स्वामी विवेकानंद जी के पश्चात सनातनियों के लिए अशोक सिंघल जी ने काफी सराहनीय कार्य किया है। अयोध्या में रामलला मंदिर निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 

विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित सभा का संचालन किये पंडित महेश कुमार साहू, प्रांत संचालक ,विश्व हिन्दू परिषद, ओडिशा पूर्व । शताब्दी समारोह सभा में समाज बंधुओं की उपस्थिति बड़ी संख्या में रही।सभा में सनातनी उत्कर्ष कार्यों के लिए समाजसेवी प्रहलाद खंडेलवाल को सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि अशोक सिंघल जी के कटक प्रवास में वे प्रहलाद खंडेलवाल के मकान पर दो बार ठहरे थे।इनके अलावा समाजसेवी नथमल चनानी एवं समाजसेवी शादीराम शर्मा को सनातनी उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *