श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला में गौपाष्टमी महोत्सव इस बार तीन दिवसीय कार्यक्रम 

कटक, ऐतिहासिक, प्राचीन, धार्मिक, आध्यात्मिक नगरी कटक में इस साल गौपाष्टमी महोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है।इन तीन दिनों में विभिन्न जनकल्याणकारी, धार्मिक, आध्यात्मिक,लोकहितार्थ कार्यक्रम रखे गए हैं।गौपाष्टमी महोत्सव के तीनों ही दिन एक से बढ़कर एक कार्यक्रम रखे गए हैं।ये सारे लोकहितार्थ कार्यक्रम कटक की प्राचीन गौशाला श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला के नया बाजार स्थित प्रांगण में रखे गए हैं, आगामी गौपाष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में।

आगामी गौपाष्टमी महोत्सव को जानदार, शानदार, लाजवाब बनाने के लिए एक तैयारी बैठक स्थानीय श्रीश्याम बाबा मंदिर में रखी गई थी। श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला संचालन समिति के सदस्यों ने बड़ी संख्या में इसमें हिस्सेदारी निभाई।

आगामी गौपाष्टमी पर्व की तैयारी बैठक की अध्यक्षता किये विश्वनाथ धानुका।तैयारी बैठक का संचालन कर रहे थे गौशाला के सेक्रेटरी गणेश प्रसाद कंदोई। बैठक संचालन में सहयोग कर रहे थे गौपाष्टमी महोत्सव के को-चेयरमैन पवन चौधरी एवं गौपाष्टमी महोत्सव के चैयरमेन विश्वनाथ चौधरी।

गौपाष्टमी मेले की तैयारी बैठक में मातृशक्ति भी उपस्थित थीं। उन्होंने भरोसा दिया कि आगामी गौपाष्टमी महोत्सव को चार चांद लगाने में संपूर्ण सहयोग देंगे गौशाला संचालन समिति को।

गौशाला गौपाष्टमी महोत्सव के प्रथम दिन 15 नवंबर 2026 रविवार को गौशाला परिसर में एक दिवसीय हेल्थ चेकअप कैंप आयोजन किया जाएगा।ऐसा हर साल यहां आयोजन होता आया है।कटक बड़ी मेडिकल के विशेषज्ञ डोक्टर जयंत पंडा के नेतृत्व में उनकी कुशल टीम द्वारा मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप संचालन किया जायेगा।

गौशाला गौपाष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार 16 नवंबर को एक भव्य भजन समारोह का आयोजन किया गया है।इस भव्य, आलीशान, बेमिसाल भजन समारोह का नाम है एक शाम प्रभु श्याम के नाम। खाटूश्यामजी की शान में उपरोक्त भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया है। उपरोक्त भव्य, शानदार भजन संध्या का आयोजन मेला कमिटि के चैयरमेन विश्वनाथ चौधरी द्वारा किया गया है।

 

गौशाला परिसर में गौपाष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन है पवित्र गौपाष्टमी पर्व।यह पर्व आगामी 17 नवंबर 2026 को मंगलवार के दिन है।इस दिन भव्य, विशाल, आलीशान, बेमिसाल, जानदार, शानदार मेले का आयोजन किया जाएगा।

 

17 नवंबर मंगलवार के दिन गौपाष्टमी महोत्सव पर गौशाला परिसर में जबरदस्त भीड़ गौभक्तों की देखने को मिलेगी। गौशाला परिसर में यह पर्व सुबह गौपूजन से शुभारंभ होगा।सारे दिन भर यह कार्यक्रम चलेगा। संध्या समय अतिथियों द्वारा गौभक्तों को संबोधित किया जायेगा। गौसेवा के महत्व को रेखांकित किया जायेगा।

 

उपरोक्त तैयारी बैठक में अनेक कार्यकारी सदस्यों ने चर्चा में हिस्सा लिया। सभा के अंत में सिए संजय अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *