ओडिशा मौसम समाचार : सुबह से कड़ी धूप निकली  मानसून बरसात वापसी को तैयार 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल अपराह्न समय ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक समेत राज्य के तटीय इलाकों में हल्की बारिश देखी गई थी। करीब आधे घंटे ही बरसात देखने को मिली थी।

 

मानसून बरसात 2026 के हालात ऐसे हो गये हैं कि वह अब ओडिशा में ज्यादा दिन रुकने को तैयार नहीं दिखाई देरही है।वह अब वापस लौटने को बेताब नजर आ रही है।

 

राज्य मौसम विभाग का आकलन है कि आगामी एक सप्ताह तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।आज भी अपराह्न समय ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

वैसे आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में धूप निकल आई है,यह धूप क्रमशः कड़ी होती जारही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *