भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पिछले चार दिनों से लगातार बारिश जारी है। समुद्र से उठे गहरे अवपात ,लघुचाप के प्रभाव से लगातार बारिश हुई है।
पिछले 3-4 दिनों से पूरे राज्य में लगातार बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट देखी गई है। लगातार बारिश होने से राज्य की प्रायः सभी नदियों में जलस्तर बढ़ गया है,बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये हैं।
राज्य के 6 जिलों के 38 ब्लोक पर असर दिखाई दे रहा है।इन जिलों में 274 गांव प्रभावित हुए हैं और हालात बद से बद्तर हुए हैं। आशंका की जारही है कि महानदी में एक बार फिर से जलस्तर में बढ़ोतरी होगी।

