सी.डी.ए मारवाड़ी समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

कटक, दिनांक: 13 सितंबर 2026, रविवार को सी.डी.ए.मारवाड़ी समाज कि एक बैठक श्री कमल संतुका जी के निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक में करीब 40 सदस्यौं ने अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई।

बैठक में सी.डी.ए.मारवाड़ी समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए तथा आपसी सहमति और सर्वसम्मति से निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:

1.  महानवमी के पावन अवसर पर संतुका पैलेस,SEC 6 CDA में भव्य माता की चौकी आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
साथ ही यह स्पष्ट रूप से निर्णय लिया गया कि माता की चौकी से संबंधित समस्त व्यय के लिए पृथक फंड की व्यवस्था की जाएगी, ताकि समाज के प्रमुख कार्यक्रम दीवाली बंधु मिलन के बजट पर किसी प्रकार का आर्थिक प्रभाव न पड़े।

2. समाज के वित्तीय कार्यों को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से विचार-विमर्श के उपरांत श्री विजय जी जालान को आगामी कार्यक्रम के लिए सी.डी.ए. मारवाड़ी के सभी सम्मानिय सदस्यौं से संपर्क करके उनसे सहयोग राशी प्राप्त करने के लिए मनोनीत किया गया,उनके साथ श्री रमन बागड़ीया,श्री सरत सांगानेरिया,श्री दिपक कजारिया जी भी सहयोग प्रदान करेगें।यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

3.अधिकाधिक समाजबंधुओं को कार्यक्रम से जोड़ने एवं उनकी सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस वर्ष दीवाली बंधु मिलन हेतु सदस्य योगदान की अधिकतम सीमा ₹3,000/- निर्धारित करने का निर्णय लिया गया उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष यह सीमा ₹4,000/- निर्धारित थी। इसका उद्देश्य यह है कि सहयोगी ज्यादा हो राशी कम रहे एंव कार्यक्रम मे ज्यादातर सदस्यौं कि सहभागिता हो

दीवाली बंधु मिलन का आयोजन दिनांक: 14 नवंबर 2026, शनिवार
समय: शाम 6:00 बजे से Windsor Palace
में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम के लिए Windsor Palace आरक्षित/बुक कर लिया गया है।

4.  कार्यक्रम में सदस्यों की समयबद्ध एवं सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा समय पर पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लॉटरी हेतु पात्रता की समय-सीमा शाम 7:00 बजे से बढ़ाकर 8:00 बजे तक करने का निर्णय लिया गया।जिससे ज्यादा से ज्यादा परिवार कार्यक्रम का आनंद उठा सकें।

5.पिछले वर्षों की सफल परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष भी कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सुस्वादिष्ट व्यंजनों के काउंटर लगाए जाएंगे।इस वर्ष विशेष रूप से भोजन की गुणवत्ता, स्वाद, विविधता एवं पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया, ताकि सभी आगंतुकों को बेहतर अनुभव प्राप्त हो।

6. 🎶 सी.डी.ए. मारवाड़ी समाज का दीवाली बंधु मिलन को और अधिक मनोरंजक एवं पारिवारिक बनाने के उद्देश्य से श्री कमल वशिष्ठ द्वारा म्यूजिकल अंताक्षरी आयोजित करवाने का निर्णय लिया गया है।

7.समाज के सदस्यों की सुविधा एवं सम्मान को ध्यान में रखते हुए घर-घर जाकर फंड संग्रह करने की व्यवस्था को हतोत्साहित करने का निर्णय लिया गया।
इसके स्थान पर प्रत्येक सक्रिय सदस्य अपना निर्धारित योगदान सीधे कार्यक्रम के मनोनित सदस्यौं को जमा कराने अथवा फोन पर संपर्क कर योगदान की राशी देने कि व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है।इससे फंड संग्रह की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सम्मानजनक बनी रहेगी।

8.समाज की वर्षों पुरानी धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गोपूजन का आयोजन सेक्टर-6 स्थित मां मंगला मंदिर में करने का निर्णय लिया गया।इसका उद्देश्य CDA के अधिकाधिक निवासियों को सुविधापूर्वक गोवर्धन पूजा, गोपूजन एवं गोपाष्टमी पूजा में सहभागी बनने का अवसर प्रदान करना है।अन्नपुर्णा गौशाला जगतपुर से हर वर्ष कि भातीं इस वर्ष भी गौमाता का आगमन होगा।

बैठक के अंत में श्री सज्जन शर्मा जी द्वारा उपस्थित सभी समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।विशेष रूप से श्री कमल संतुका जी का सुंदर एवं आत्मीय व्यवस्था करने तथा सभी के लिए स्वादिष्ट नाश्ते की व्यवस्था करने हेतु हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।

सभी सदस्यों ने समाजहित में लिए गए निर्णयों का स्वागत करते हुए आगामी कार्यक्रमों को एकजुटता, सहयोग एवं उत्साह के साथ सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *