भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि बंगाल की खाड़ी के आसपास ओडिशा के एरिया में एक लघुचाप क्षेत्र की सृष्टि हुई है। इसके प्रभाव से दक्षिण ओडिशा के विस्तृत एरिया में तेज बारिश लगातार हो रही है कल से।आज भी इन एरिया में तेज बारिश होने का आकलन किया गया है। अतः प्रशासन की तरफ से लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।
आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक एरिया में बूंदाबांदी बारिश रुक रुक कर हो रही है। समाचार लिखने समय धूप निकल आई है।कल संध्या समय भी बूंदाबांदी बारिश हुई थी।आज और कल यहां बूंदाबांदी बारिश, हल्की बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

