संजय सिएमएस प्रेसिडेंट चुनाव यात्रा  सत्यनारायण मंदिर से गोपीनाथ मंदिर -क्रांति ओडिशा मीडिया बनी गेम चेंजर 

संजय सिएमएस प्रेसिडेंट चुनाव यात्रा 

सत्यनारायण मंदिर से गोपीनाथ मंदिर -क्रांति ओडिशा मीडिया बनी गेम चेंजर 

विशिष्ट संवाददाता 

 

ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, व्यवसायिक नगरी कटक में मारवाड़ी लोगों की प्रमुख संस्था का नाम है कटक मारवाड़ी समाज।कल इसी कटक मारवाड़ी समाज के प्रेसिडेंट चुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान में हिस्सा लिया।

 

सिएमएस प्रेसिडेंट चुनाव में नामांकन पर्चा दाखिल हेतु संजय शर्मा ने श्री सत्यनारायण मंदिर में पूजा अर्चना कर पर्चा दाखिल यात्रा शुभारंभ की।संजय की पर्चा दाखिल यात्रा में समाज के सभी तबकों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पर्चा दाखिल शोभायात्रा में समाज के बुजुर्ग, युवा, मातृशक्ति और यहां तक कि जेन जि भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।उस दिन उस समय नया सड़क, माणिक घोष बाजार एरिया में बारिश भी हो रही थी। बारिश की परवाह किए बिना संजय की टीम अपने प्रेसिडेंट उम्मीदवार को मारवाड़ी क्लब लेकर गयी बालूबजार होते हुए।नया सड़क से माणिक घोष बाजार में जगह -जगह समाज बंधुओं ने संजय का स्वागत किया, दुपट्टा पहनाया,फूल माला पहनाये।

सैंकड़ों की संख्या में समर्थकों के साथ संजय मारवाड़ी क्लब पहुंचे और नामांकन पर्चा दाखिल किये,सिएमएस प्रेसिडेंट पद हेतु। ठीक यहीं से क्रांति ओडिशा मीडिया की सिएमएस प्रेसिडेंट चुनाव यात्रा रिपोर्टिंग की शुरुआत हुई।

 

इंग्लिश में एक कहावत है वेल बिगन इज हाफ डन। मतलब अगर शुरुआत अच्छी है तो सफलता मिलने के लिए आधा काम होगया। संजय की शुरुआती प्रेसिडेंट चुनावी यात्रा सफल रही।इस चुनावी यात्रा की आपकी प्रिय क्रांति ओडिशा मीडिया ने विस्तार से अच्छे-अच्छे शब्दों को पिरोकर रिपोर्टिंग की।

 

रिपोर्टिंग में शामिल थी 25-30 फोटोग्राफ, शुभारंभ स्थल से गंतव्य स्थल तक की। यहां तक की चुनाव कार्यालय में समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल के समय की भी। फोटोग्राफ में अनेक ग्रुप फोटो भी थी ,पर्चा दाखिल समय की।

वहीं पवन जाजोदिया की मीडिया के पास पर्चा दाखिल के समय की एक भी फोटो उपलब्ध नहीं थी। यहां तक कि पवन की पर्चा दाखिल यात्रा की भी मीडिया के पास फोटो उपलब्ध नहीं थी। यात्रा का कोई विवरण उपलब्ध नहीं था। केवल रस्म अदायगी के हिसाब से हमने रिपोर्टिंग की कि पवन समर्थकों संग आकर पर्चा दाखिल किये।

 

यहीं से शुभारंभ समय से ही संजय ने चुनावी यात्रा में अपनी बढ़त बना ली थी सुसंगठन के हिसाब से और विशेषकर मीडिया रिपोर्टिंग के हिसाब से क्रांति ओडिशा मीडिया में। चूंकि कटक में प्रायः सभी समाज बंधुओं के घरों में क्रांति ओडिशा मीडिया की पहुंच है, स्वाभाविक तौर पर संजय को इसकी रिपोर्टिंग का सर्वाधिक लाभ मिला।

 

तत्पश्चात चुनावी कैंपेन आरंभ हुआ। जगह -जगह उम्मीदवारों ने सभा आयोजित की। कुछ सभायें उम्मीदवार की तरफ से हितैषियों ने आयोजित की। समयानुसार इसकी रिपोर्टिंग हुई।

कल 6 सितंबर को चुनाव आयोजित होने के पहले 5 सितंबर को रात 8 बजकर 40 मिनट पर आपकी पसंदीदा न्यूज मीडिया क्रांति ओडिशा मीडिया में एक शानदार लेख छपा चुनाव संबंधित।यह रिपोर्टिंग चुनावी यात्रा की अंतिम रिपोर्टिंग हुई चुनाव के ठीक पहले।

 

इसमें संपूर्ण चुनाव कैंपेन का विस्तार से विश्लेषण छपा। इसमें विस्तार से संजय की सिएमएस प्रेसिडेंट के तौर पर पिछले दो साल के कार्यकाल में कौन कौन से जनहितकारी कार्यक्रम हाथ में लिए गये, उन्हें पूरा किया गया, विस्तार से तथ्यों के साथ छपा।

 

संजय फिलहाल मारवाड़ी क्लब के सेक्रेटरी पद पर भी हैं। मारवाड़ी क्लब के सेक्रेटरी के तौर पर क्या-क्या लोकहितार्थ कदम उठाए गये,आम लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा को लेकर,उसे भी तथ्यों के साथ विस्तार से छापा गया। आत्मनिर्भर समाज हेतु कार्यों की भी विस्तार से चर्चा की गयी।

 

वहीं दूसरी तरफ पवन की उपलब्धी समाज के सामने लाने के लिए कुछ भी नहीं थी।पवन यूपिएमएस में अभी प्रेसिडेंट हैं, उन्होंने अगर वहां कुछ भी सकारात्मक कार्य किया है तो,वहां यूपिएमएस में प्रेसिडेंट चुनाव लडना था।पवन गलत जगह लडे,वह भी ग़लत समय पर।

 

इसके अलावा सबसे बडी गेम चेंजर इस चुनाव में रिपोर्टिंग साबित हुई श्रीगोपीनाथ मंदिर में जन्माष्टमी पर्व की 4 सितंबर की। जन्माष्टमी पर्व पर रात साढ़े 10 बजे संजय अपने सैंकड़ों समर्थकों संग पहुंचे दल-बल के साथ। दल-बल चंग बजाते हुए,भजन गाते हुए श्रीगोपीनाथ मंदिर पहुंचे। संजय वहां श्रीगोपीनाथ जी के सामने मत्था टेके ,थोड़ी देर रुके और वापस आ गये।

 

वहीं दूसरी तरफ संजय शर्मा के जाने के बाद पवन जाजोदिया पहुंचे श्रीगोपीनाथ मंदिर।पवन जाजोदिया संग एक भी साथी ,समर्थक नहीं थे।पवन वहां अकेले पहुंचे,मत्था टेके भगवान के सामने, कुछ चंदा दिये,रसीद प्राप्त किए और चल दिए।

 

इसकी विस्तार से अगले दिन यानी 5 सितंबर रात 8 बजकर 40 मिनट पर क्रांति ओडिशा मीडिया में खबरें छपी। तुरंत क्रांति ओडिशा मीडिया की इस खबर को लोगों ने हाथों-हाथ लिया। हजारों लोगों के पास मिनटों में यह खबर विभिन्न वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पहुंची, जिसमें विस्तार से सही शब्दों के चयन के साथ सत्यनारायण मंदिर से गोपीनाथ मंदिर की रिपोर्टिंग का उल्लेख किया गया। विशेष उल्लेख किया गया जन्माष्टमी पर्व की घटना को लेकर।

 

इसमें यह भी लिखा गया कि कौन कितने पानी में है ,किसके पास कितने शुभेच्छु हैं इससे साफ जाहिर होता है।इस रिपोर्टिंग का जबरदस्त प्रभाव पड़ा।यह रिपोर्टिंग वास्तव में,सही में गेम चेंजर साबित हुई,ऐसा कल 6 सितंबर को मारवाड़ी क्लब में कुछ सज्जन कहते हुए सुना गया अपराह्न चार बजे।

 

सो आखिर में यही कहना है कि समाज में मीडिया मतलब क्रांति ओडिशा मीडिया,एक बार फिर से यह प्रमाणित हुआ आप लोगों के सहयोग से, स्नेह से और प्रेम से। धन्यवाद सभी हितैषियों को। वंदे मातरम,जय हिन्द,भारत माता की जय,जय समाज ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *