शरत चंद्र बोस की 137वीं जयंती पर कटक में ‘क्रांति संवाद’ संपन्न, चंद्र कुमार बोस को मिला ‘महानायक लेगेसी सम्मान’

शरत चंद्र बोस की 137वीं जयंती पर कटक में ‘क्रांति संवाद’ संपन्न, चंद्र कुमार बोस को मिला ‘महानायक लेगेसी सम्मान’

 

कटक, महान स्वतंत्रता सेनानी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अग्रज श्री शरत चंद्र बोस की 137वीं जयंती के अवसर पर क्रांति ओडिशा मीडिया द्वारा ‘क्रांति संवाद’ का आयोजन क्रांति ओडिशा मीडिया ऑडिटोरियम, कटक में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों ने शरत चंद्र बोस की 137वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चंद्र कुमार बोस (शरत चंद्र बोस के पौत्र और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ग्रैंड नेफ्यू) रहे। उन्होंने अपने दादा शरत बाबू और नेताजी के जीवन, उनके त्याग और आजादी की लड़ाई में उनके परिवार के योगदान को याद किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में ओडिशा की पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नंदिनी सतपथी के पौत्र, पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी श्री सुपोर्णो सतपथी ने भी स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और अपने परिवार के योगदान पर प्रकाश डाला।

पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रांति ओडिशा के मुख्य संपादक श्री अभिषेक जोशी ने की।

कार्यक्रम के अंत में क्रांति ओडिशा की ओर से श्री चंद्र कुमार बोस को ‘महानायक लेगेसी सम्मान’ (Mahanayak Legacy Honour) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शरत बाबू की जयंती के अवसर पर उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए दिया गया। कार्यक्रम ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *