भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से लेकर आगामी 6 सितंबर तक सक्रिय मानसून के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी होगी या हल्की बरसात होगी ,ऐसा आकलन किया गया है।
आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में अच्छी खासी धूप निकल आई है। तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दिखाई दे रही है। इसके फलस्वरुप गर्मी में थोड़ा इजाफा हुआ है।

