श्री श्री विश्वविद्यालय ने CRUT और ओडिशा अर्बन एकेडमी के साथ किया महत्वपूर्ण समझौता

कटक ।शिक्षा, सार्वजनिक संस्थानों और भारतीय ज्ञान परंपरा के समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम उठाते हुए कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय ने कैपिटल रीजन अर्बन ट्रांसपोर्ट (CRUT) तथा ओडिशा सरकार की ओडिशा अर्बन एकेडमी के साथ मिलकर दो महत्वपूर्ण समझौता पर हस्ताक्षर किया गया । जिसका मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण, क्षमता निर्माण, योग, ध्यान और आयुर्वेद आधारित समग्र स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना है।

इस साझेदारी के तहत सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक विशेषज्ञों और भारतीय ज्ञान परंपरा के समन्वय से कर्मचारियों, विद्यार्थियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, योग एवं ध्यान तथा आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जाएगा । इसका लक्ष्य तनाव प्रबंधन, मानसिक संतुलन, कार्यक्षमता में वृद्धि और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना होगा ।

समझौता ज्ञापन ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी, आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री कृष्णचन्द्र महापात्रा तथा मुख्य सचिव श्रीमती अनु गर्ग की उपस्थिति में हस्ताक्षर किया गया । इस अवसर पर श्री श्री विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) तेज प्रताप , कार्मिक निदेशक स्वामी सत्यचैतन्य जी महाराज तथा संबंधित संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।

श्री श्री विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ तेज प्रताप ने कहा कि यह पहल शिक्षा, अनुसंधान और जनकल्याण को एक साझा मंच पर लाने का प्रयास है, जिससे भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की साझेदारी से स्वास्थ्य, मानसिक सशक्तिकरण एवं सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।वहाँ उपस्थित अन्य अतिथियों ने सरकार के इस फ़ैसले को सराहा तथा कहा कि सरकारी संस्थानों और शैक्षणिक जगत के बीच इस प्रकार का सहयोग से ओडिशा में स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण और जनकल्याण के क्षेत्र में एक नई मिसाल क़ायम होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *