80 वें स्वाधीनता दिवश पर 80 उद्यमी , 80 प्रोफेशनल को सम्मान
अग्रवाल समाज, कटक के अध्यक्ष श्री विश्वनाथ चौधरी,अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक इकाई के अध्यक्ष श्री महेंद्र अग्रवाल के अध्यक्षता मे 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय “महाराजा अग्रसेन उद्यमी एवं प्रोफेशनल सम्मान समारोह–2026” सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों में अन्नपूर्णा गोशाला के अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंधानिया,कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष श्री किशन मोदि,पूर्व अध्यक्ष बिजय खंडेलवाल,बिखराज गोयंका,श्री श्यामसुंदर गुप्ता,नंदगांव गौशाला के अध्यक्ष श्री पदम भावसिंका, यु.पी.अम.एस.के अध्यक्ष श्री पवन जाजोदिया,और सी.डी.ए. मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष श्री दिपक कजारीया जी एंव अनेक गणमान्य समाजबंधुओं की उपस्थिति रही।

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को सुबह 11बजे आयोजित “महाराजा अग्रसेन उद्यमी सम्मान समारोह”में लगभग 400 विशिष्ट समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। समाज के उद्यमियों मे मैन्युफैक्चरिंग,इवेंट्स सर्विसेस, बेकरी,बुटीक, ट्रेडिंग, व अन्यान्य व्यावसायिक क्षेत्र मे उत्कृष्ट उद्योग के लिए सम्मानित किया गया जिसमे यश धनावत एवं प्रणव अग्रवाल को उनके सफल एक्सपोर्ट यूनिट के लिए सम्मानित किया गया। देवेंद्र शर्मा एवं अनुभव अग्रवाल को मेडिसिन मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मान मिला।
आनंद बगरिया को अत्याधुनिक एवं विशेषीकृत फायर ट्रक निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं उत्सव कजारिया एवं उमंग अग्रवाल को बार्ब्ड फेंसिंग वायर मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में सफलता के लिए सम्मानित किया गया।

सर्विस सेक्टर में राजीव चौधरी को वेडिंग ऑर्गनाइजिंग एवं इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
वहीं मेडिसिन डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए चार अलग-अलग राज्यों में अपनी शाखाओं का सफल संचालन करने वाले शिव क्याल(डब्बु) को सम्मानित किया गया।

फुड एग्रो-प्रोसेसिंग सेक्टर में सुवालाल मिक्सचर्स के मनोज अग्रवाल जी के सुपुत्र कौशल अग्रवाल सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पुरण सिंघानिया, सायन शर्मा, कौशल शर्मा, सुनील कुमार सुनीता टिबरेवाल एवं ममता भावसिंका को उनके व्यवसाय मे उल्लेखनीय एंव उत्कृष्ट कार्यशैली योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में अतिथियों श्रीमती नितीषा मान,सह प्रबंधक Ministry Of MSME ,Govt of India,Sri kamalkant Sahu Export, Odisha chapter, Sri Ramchandra Das AGM, UCO Bank Sri Sri SIdbi Sushila Farmania AAMS National President Sri Pawan Sultania AAS State president सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की ।

इसी अवसर पर आयोजित विराट हास्य कवि सम्मेलन में 500 से अधिक समाजबंधुओं ने हास्य, व्यंग्य एवं काव्य की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को उल्लासपूर्ण बना दिया।सभी कवियों ने श्रौतावों का दिल जीत लिया,रोहित शर्मा,राकेश तिवाड़ी एंव कवियत्री अंजुलता अंजु कि कविताए सराहनीय रही,विशेषकर दिनेश बावरा ने समाज बंधुओ का खुब मनोरंजन किया।
15 अगस्त सुबह 10 बजे शहीद भवन, मे 80वां स्वाधीनता दिवश ध्वजारोहण एंव राष्ट्र गान के साथ बंदे मातरम,देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। 80 से ज्यादा समाज बंधुओ के साथ Fellowship Breakfast किया गया।

इसके पश्चात आयोजित महाराजा अग्रसेन प्रोफेशनल सम्मान समारोह में 2024, 2025 एवं 2026 में डिग्री प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली,डाक्टर, चार्टड एकाउंटेंट,एम.बी.ए इंजीनियर ,वकील ,IIT, IIM आदि 80 प्रोफेशनल्स को उनको डिग्री प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ.मानस साहु , कुलपति, Odisha Health university विशिष्ट अतिथि स्वामी सत्य चैतन्य जी Director Opration ,Sri Sri University श्री अरुण बुधिया जी Senior Advocate,Odisha High Court, कटक इन्होंने इस आयोजन कि भुरी-भुरी प्रशंसा की। लगभग 400 गणमान्य अतिथियों एवं समाजबंधुओं की करतल ध्वनि ने सम्मानित प्रोफेशनल्स का उत्साह बढ़ाया।
15 अगस्त की संध्या भारतीय संस्कृति एवं राजस्थान की गौरवशाली परंपराओं को जीवंत करते हुए “म्हारो राजस्थान” थीम पर तीज सिंधारा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

इस पारिवारिक एवं गरिमापूर्ण आयोजन में मातृशक्ति एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक सावन के झूले, गीत-संगीत तथा विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं ने पूरे वातावरण को राजस्थानी रंग में रंग दिया। अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन कटक इकाई द्वारा सभी महिलाओ को उपहार भेंट किया गया।
श्री कमल वशिष्ठ ने अपने मधुर गीतों से कार्यक्रम को संयोजित किया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
1500 से अधिक महिलाओं की गरिमामयी एवं अनुशासित उपस्थिति इस बात की साक्षी रही कि यह आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और पारिवारिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक सुंदर माध्यम बना।
सफल आयोजन के पीछे अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक इकाई के वरिष्ठ सलाहकार श्री रमन बागड़िया एवं श्री शरत सांगनेरिया द्वारा कार्यक्रम की कल्पना एवं परिकल्पना से लेकर उसे धरातल पर सफलतापूर्वक उतारने तक जिस कुशलता एवं समर्पण का परिचय दिया वह सराहनीय रहा।
मंच संचालन का दायित्व श्री अनिल गोयनका, श्री विजय अग्रवाल ने बखूबी निभाया मंच साज सज्जा एवं अन्य मंच संयोजन का दायित्व कार्यकारी अध्यक्ष श्री मनोज नांगलिया,श्री बिजय कमानी, एवं सचिव CA सचिन उदयपुरिया,कि भुमिका सराहनीय रही ,मंच सहयोग मे ,श्री राजेश अग्रवाल,श्री संतोष बानपुरिया, श्री राज कुमार चूड़ीवाल, श्री अरुण पाटोदिया, श्री आलोक अग्रवाल,प्रकाश अग्रवाल छोटु सहित अनेक सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इसी प्रकार अग्रवाल समाज, कटक के सचिव श्री विजय जालान, श्री कैलाश प्रसाद सांगनेरिया, श्री हेमंत अग्रवाल, सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
आयोजन की सफलता में श्री विनोद चौधरी, श्री गणेश प्रसाद कंडोई, श्री विनोद सरावगी, श्री अशोक सिंघानिया, श्री कैलाश अग्रवाल, श्री सुशील सिकरिया, श्री महेश अग्रवाल, श्री मनोज अग्रवाल (सुवालाल), श्री मनमोहन पोद्दार, श्री सत्यनारायण भरालेवाल, श्री अमित अग्रवाल, श्री सुनील कुमार सहित अनेक गणमान्य समाजबंधुओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
दो दिवसीय यह आयोजन सम्मान, संस्कृति, देशभक्ति, हास्य, उल्लास और सामाजिक एकता का ऐसा सुंदर संगम बनकर सामने आया, जिसकी स्मृतियाँ लंबे समय तक समाजबंधुओं के मन में बनी रहेगी।

