कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रिक्रया प्रारंभ

कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव रविवार 6 सितम्बर 2026 को होंगे। मतदान माणिक घोष बजार स्थित मारवाड़ी क्लब प्रांगण में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक होंगे और मतपत्रों की गणना उसी दिन सायं 5 बजे से होंगे एवं तत्पश्चात् चुनाव नतीजे की घोषणा की जाएगी। यह चुनाव दो वर्ष में एक बार होते हैं, जिसमें 8000 से अधिक सदस्य मतदान कर दो वर्ष के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष को चुनते हैं।

 

14 जून 2026 को कटक मारवाड़ी समाज के सत्र 2026-2028 की अन्तिम साधारण सभा में सर्वसम्मति से पाँच सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया, अविनाश खेमका को मुख्य चुनाव अधिकारी और ललित झँवर, संगीता शर्मा, बजरंग लाल चिमनका एवं प्रकाश अग्रवाल (छोटू) को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव समिति ने नामांकन पत्र लेने की तिथि शुक्रवार 14 अगस्त 2026 को सायं 7 बजे से 8 बजे तक, नामांकन पत्र भर कर जमा करने की तिथि रविवार 16 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक, जमा नामांकन पत्रों की जाँच करने की तिथि सोमवार 17 अगस्त 2026 को सायं 7 बजे से 8 बजे तक, नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि बुधवार 19 अगस्त 2026 को सायं 7 बजे से 8 बजे तक, और वैध प्रत्याशियों की अन्तिम सूची की घोषणा 19 अगस्त 2026 को रात्रि 8 बजे करना तय किया है। समस्त प्रक्रिया मारवाड़ी क्लब के योग हॉल में संचालित होंगे।

 

कटक मारवाड़ी समाज के सदस्य बनने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2026 थी। 2024 के चुनाव के समय कुल सदस्य 7114 थे, जो 31 जुलाई 2026 रात्रि तक बढ़ कर 8368 हो गए। चुनाव समिति ने 1 से 12 अगस्त तक विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) चलाया, जिसमें समाज की आठ युवतियों ने पहले के सभी 7114 सदस्यों को फ़ोन करके उनकी पंजीकृत जानकारी की पुष्टि की और सूची में आवश्यक संशोधन किया। 185 नाम दोहरे पंजीकृत पाए गए, 68 सदस्यों का स्वर्गवास हो चुका है और 36 सदस्य स्थायी रूप से कटक छोड़ कर बाहर चले गए हैं। इन सबके नामों को अलग करने के बाद इस चुनाव के लिए सदस्यों की निर्णायक संख्या रही 8079, इतने सदस्य ही मतदान करने के अधिकारी हैं।

 

शुक्रवार 14 अगस्त 2026 को चुनाव प्रक्रिया का श्रीगणेश हुआ। चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए – श्री पवन कुमार जाजोदिया, श्री संजय कुमार शर्मा, श्री सुरेश कुमार शर्मा और श्री पवन कुमार भावसिंका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *