भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि बंगाल से उठे लघुचाप का असर साफ दिखाई देने लगा है। बीते कल से राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश जारी है। इसके फलस्वरुप तापमान में गिरावट देखी गई है।
आज भी लघुचापी बरसात का असर दिखाई दे रहा है। ओडिशा के आधे से ज्यादा हिस्सों में रुक रुक कर बरसात वर्तमान हो रही है। ऐसे में प्रशासन ने मछुआरों को कल तक यानी 14 अगस्त तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।
आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में बरसाती मौसम दिखाई दे रहा है।

