भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि लगातार बारिश हो रही है। मानसून बरसात के साथ- साथ लघुचापी बरसात भी अपना रंग दिखा रही है। लगातार, बारंबार बरसात होते रहने के कारण तापमान में गिरावट देखी जारही है।इससे गर्मी का प्रकोप हमें कम महसूस हो रहा है।
आजकल सावन महीने की बरसात, मानसून बरसात,लघुचापी बरसात तीनों एक साथ मिलजुल कर ओडिशा पर मेहरबानी बरसा रहे हैं,ऐसा जान पड़ता है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल भी ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में बरसात हल्की तथा मध्यम आकार की देखने को मिली थी संध्या समय।आज भी मौसम का मिजाज करीब करीब वैसा ही बना हुआ है सुबह से।
राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि पूरी ओडिशा में आगामी 15 अगस्त तक बरसात लगातार जारी रहेगी।

