नन्द किशोर जोशी
एक्जिक्यूटिव एडिटर
क्रांति ओडिशा मीडिया
परसों तुलसीपुर स्थित जेबिएस गार्डन में संपन्न हुआ दो दिवसीय भव्य,अति सुन्दर, आलीशान, बेमिसाल आयोजन मर्यादा पुरुषोत्तम राम भक्त हनुमान जी का सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ। प्रथम दिन का यह अनोखा कार्यक्रम रहा। आयोजक रहे हमारे समाज के युवा, उद्यमी ,उत्साही, धर्मप्रेमी,धर्म अनुरागी , धार्मिक, आध्यात्मिक परंपराओं से ओतप्रोत होकर जुड़े आप और हम के कर्मठ कार्यकर्ता गण।
भोले भंडारी, भोलेनाथ,शिवजी के पवित्र,पावन मास में भव्य महारुद्राभिषेक, मनोरम श्रृंगार दर्शन का आयोजन किया गया।आयोजक रही समाज की प्रतिष्ठित, नामचीन संस्था आप और हम।
आलीशान, शानदार, जानदार साज सज्जा की गई थी महारुद्राभिषेक पूजा अर्चना पंडाल में। भक्तों के बैठने की जगह, महारुद्राभिषेक एवं श्रृंगार दर्शन कार्यक्रम में शामिल जजमानों की सुंदर बैठने की व्यवस्था सारी सुरुचिपूर्ण रही।
उपरोक्त सारी व्यवस्थाओं , तैयारियों की लगातार बिना रुके, बिना थके रिपोर्टिंग होती रही बराबर क्रांति ओडिशा मीडिया में। आलीशान, अद्वितीय, अनूठे कार्यक्रम को चार चांद लगे बाबा,भोलेनाथ,राम भक्त हनुमान जी के आशीर्वाद से।
पवित्र,पावन कार्यक्रम में सक्रिय सहयोगी की भूमिका रही क्रांति ओडिशा मीडिया की। जुलाई महीने से लेकर परसों तक टोटल में 10 बार विस्तार से रिपोर्टिंग हुई आपकी पसंदीदा क्रांति ओडिशा मीडिया में।
10 बार में करीब 50 फोटो छपी है। प्रत्येक खबर कम से कम 35 -40 लाइन की हुआ करती थी क्रांति ओडिशा मीडिया में, अर्थात टोटल में करीब 450 लाइन रिपोर्टिंग। वहीं स्थानीय भाषा प्रिंट मीडिया में केवल दो बार न्यूज छपी है,वो भी 20-25 लाइन में सीमित रही, केवल दो फोटो के साथ।
इसतरह एकबार फिर से साबित हुई समाज में मीडिया मतलब क्रांति ओडिशा मीडिया।यह सब संभव हुआ आप और हम के सहयोग से,समाज बंधुओं के स्नेह से, आशीर्वाद से।आशा है ऐसा ही स्नेह आगामी दिनों, वर्षों में भी मिलता रहेगा।
भोले बाबा की जय ,जय बजरंगबली

