भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप क्षेत्र की सृष्टि हुई है।एक दो दिनों में यह लघुचाप बढ़ने की संभावना दिखाई देरही है। इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में आगामी 1 अगस्त तक बरसात होने का आकलन किया गया है।
विशेषकर उत्तर ओडिशा के जिले बालेश्वर, मयूरभंज,केंओझर में तेज बारिश के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं।कल उत्तर ओडिशा के साथ साथ तटीय ओडिशा में हल्की बारिश देखने को मिली थी। भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि समेत अनेक हिस्सों में लगातार बारिश देखने को मिली थी कल।

