भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल मौसम बड़ा ही सुहावना बना हुआ है। मौसम में न तो गर्मी है,न ही ठंडी है , अगर कुछ है तो वह है हल्की बारिश। हल्की बारिश भी कहीं कहीं होती है, कहीं कहीं नहीं होती है।
आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में आसमान साफ दिखाई दे रहा है। धूप भी नहीं है। ऐसे में लोगों की रोजमर्रा जिंदगी में, आवागमन में कोई कठिनाई भी नहीं है।

