भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि इसी जुलाई महीने में दो लघुचाप पहुंच रहे हैं ओडिशा। इन्हीं दो लघुचापों की वजह से ओडिशा के अधिकांश इलाकों में बरसात और ताबड़तोड़ बरसात होने का आकलन किया गया है।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि इसी जुलाई महीने में ओडिशा में अच्छी खासी बारिश देखने को मिलेगी। आगामी सप्ताह में राज्य में जबरदस्त बरसात होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।कल तटीय ओडिशा में जबरदस्त बरसात के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

