भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 13 जुलाई यानी सोमवार से राज्य में लघुचाप जनित बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।इस लघुचाप जनित तेज बरसात का ज्यादा असर उत्तर ओडिशा में देखने को मिलेगा।
कल यानी 12 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप सृष्टि होने की संभावना दिखाई देरही है।उसी के असर के कारण बरसात,तेज बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।
बालेश्वर से लेकर कटक -भुवनेश्वर -पुरी तक पूरे तटीय इलाकों में मध्यम आकार की बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है उपरोक्त आसन्न लघुचाप वाले असर के दिनों में।कल भुवनेश्वर -कटक में थोड़ी देर के लिए बरसात हुई थी अपराह्न समय।आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में तेज धूप निकल आई है।

