ओडिशा मौसम समाचार  12 जुलाई तक बारिश 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 12 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।अभी तक राज्य में जितनी मानसून बरसात हुई है, उसमें 17 जिलों में बरसात कमजोर रही है।

 

कल आधीरात पश्चात ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में हल्की बारिश देखने को मिली थी। आजकल लगातार राज्य के अधिकांश हिस्सों में बरसाती मौसम रहने से और बरसात होते रहने से तापमान में गिरावट देखी गई है। लोगों को भयंकर गर्मी से काफी सुकून मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *